
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच इज़राइल ने अब ईरान के एक और प्रभावशाली नेता अली लारिजानी गुलामरेज़ा सुलेमानी को निशाने पर लेने का दावा किया है।
Published: undefined
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, लारिजानी के दफ्तर ने कहा है कि वह जल्द ही अपना आधिकारिक संदेश जारी करेंगे। इससे पहले इज़राइली मीडिया ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया था कि सोमवार (16 मार्च) की रात उनके ठिकानों पर हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। फिलहाल इज़राइल खुद यह पुष्टि करने की कोशिश कर रहा है कि इस हमले में लारिजानी की मौत हुई है या नहीं। खामेनेई के बाद लारिजानी को सेना के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाला अहम चेहरा माना जा रहा था।
Published: undefined
टाइम्स ऑफ इज़राइल के मुताबिक, युद्ध के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही इज़राइल ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हालांकि, लारिजानी की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर, इज़राइली डिफेंस फोर्स ने यह भी दावा किया है कि उसने बासिज़ फोर्स के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। बासिज़ ईरान का एक बड़ा अर्द्धसैनिक संगठन है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined