
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक बार फिर से नई चेतावनी जारी कर दी है। अमेरिका लंबे समय से ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहता है। ट्रंप सरकार के दूसरे कार्यकाल में इसकी कवायद तेज हो गई है, जिसकी वजह से अमेरिका के साथ ग्रीनलैंड को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
Published: undefined
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट साझा कर लिखा, "नाटो 20 साल से डेनमार्क से कह रहा है कि तुम्हें ग्रीनलैंड से रूसी खतरे को दूर करना होगा। बदकिस्मती से, डेनमार्क इस बारे में कुछ नहीं कर पाया है। अब समय आ गया है, और यह किया जाएगा!"
बता दें, इससे पहले ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन के आठ देशों पर टैरिफ लागू करने का ऐलान कर दिया। वहीं ईयू ने भी अमेरिका का मुकाबला करने की बात कही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन अमेरिका पर 93 अरब यूरो तक टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Published: undefined
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि यूरोपीय यूनियन अमेरिका के खिलाफ एक ऐसे कानून के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहा है जिससे अमेरिकी कंपनियों की यूरोपीय बाजार तक पहुंच सीमित की जा सकती है।
बीते दिन अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से 10 फीसदी टैरिफ 1 फरवरी से लागू करने का ऐलान कर दिया। प्रस्तावित टैरिफ का असर आठ देशों (डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम) पर पड़ेगा। हालांकि, इन सभी देशों ने संयुक्त बयान जारी कर डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ पूरी एकजुटता जताई है।
Published: undefined
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिका एक फरवरी से इन आठ देशों से आने वाले सामान पर दस प्रतिशत शुल्क लगाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि एक जून से यह शुल्क बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा और तब तक जारी रहेगा जब तक ग्रीनलैंड की "पूरी तरह खरीद" को लेकर कोई समझौता नहीं हो जाता।
ट्रंप का कहना है कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं करता है, तो चीन या रूस में से कोई एक देश ऐसा करेगा और इसकी वजह से अमेरिकी सुरक्षा को खतरा होगा।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined