ईरान में सीजफायर ऐलान के बाद फिर से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की लवन आइलैंड स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। यह हमला लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुआ। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची।
Published: undefined
वहीं कुवैत ने दावा किया है कि ईरान ने उसके देश पर ड्रोन हमला किया। कुवैत मीडिया एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी के हवाले से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह से दोपहर तक 28 ईरानी ड्रोन को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया।
अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिन्हें काफी नुकसान पहुंचाया गया है।
Published: undefined
ईरान की आईआरएनए समाचार एजेंसी ने दावा किया कि उनकी रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद ईरान ने कुवैत और यूएई पर ड्रोन अटैक किया है।
दूसरी ओर, लेबनान में भी हमले जारी हैं। अलजजीरा के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से हमले किए जा रहे हैं। इजरायल पहले ही कह चुका है कि हिज्बुल्लाह-इजरायल फ्रंट इस डील में शामिल नहीं है।
Published: undefined
हालांकि, हिज्बुल्लाह ने अब तक सीमा पार से कोई रॉकेट लॉन्च करने या दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर किसी भी हमले का दावा करने से परहेज किया है, और उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर देंगे।
इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति, जोसेफ आउन, ने यूएस-ईरान सीजफायर का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके देश को क्षेत्रीय संघर्ष विराम में शामिल किया जाएगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined