दुनिया

काबुल: आतंकवादी हमले में 14 लोगों की मौत, बाल-बाल बचे अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम

काबुल पुलिस के प्रवक्ता हाशमत एस्तानकजाई ने कहा कि 14 मृतकों में नौ सुरक्षाकर्मी और यातायातकर्मी हैं जबकि 60 घायल हुए हैं। एस्तानकजाई ने बताया कि हवाईअड्डे के द्वार के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद में विस्फोट कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया काबुल में हुए आतंकवादी हमले में 14 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में काबुल हवाईअड्डे के बाहर बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में देश के उपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम बाल-बाल बचे हैं। दोस्तम लगभग एक साल बाद तुर्की से स्वदेश लौटे थे और उनके हवाईअड्डे से निकलने के कुछ ही मिनटों में यह विस्फोट हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अब्दुल राशिद दोस्तम जिस चौराहे से गुजरे उसी के पास यह हमला हुआ, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

वह लगभग एक साल पहले तुर्की चले गए थे। उन पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को अगवा करने और उसका दुष्कर्म करने आदेश देने का आरोप लगा है। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता हाशमत एस्तानकजाई ने कहा कि 14 मृतकों में नौ सुरक्षाकर्मी और यातायातकर्मी हैं जबकि 60 घायल हुए हैं।

एस्तानकजाई ने बताया कि हवाईअड्डे के द्वार के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद में विस्फोट कर दिया।

कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि जनरल दोस्तम के काफिले के गुजरने के दौरान यह विस्फोट हुआ। वह बख्तरबंद वाहन में थे इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल