दुनिया

कमला हैरिस के निर्वाचन ने साबित किया अमेरिका है अवसरों का देश, जीत में भारतीय-अमेरिकी समुदाय का बड़ा योगदान

भारतीय-अमेरिकी संगठन और नेता बतौर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के निर्वाचन के बाद अमेरिका को सपने पूरा करने के अवसरों की भूमि के तौर पर देख रहे हैं और हैरिस और जो बाइडन के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय-अमेरिकी संगठन और नेता बतौर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के निर्वाचन के बाद अमेरिका को सपने पूरा करने के अवसरों की भूमि के तौर पर देख रहे हैं और हैरिस और जो बाइडन के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

एक एडवोकेसी और पॉलिटिकल एक्शन ग्रुप इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट फंड के कार्यकारी निदेशक, नील मखीजा ने कहा, "भारतीय-अमेरिकियों की एक पीढ़ी ने इस देश को अपना घर बना लिया क्योंकि उन्हें पता था कि इसका मतलब है कि उनके बच्चों के लिए कुछ भी संभव है। आज, उन भारतीय-अमेरिकियों में से एक की बेटी ने उनके विश्वास को साबित किया है।" उन्होंने कहा कि पेंसिल्वेनिया और एरिजोना जैसे प्रमुख राज्यों में वोट देकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने बाइडन-हैरिस के लिए जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

Published: undefined

इम्पैक्ट ने प्रमुख राज्यों में एशियाई और भारतीय अमेरिकी समुदाय के मतदाताओं के मतदान प्रयासों का समर्थन करने के लिए 1 करोड़ डॉलर जुटाए जिनमें पेंसिल्वेनिया और एरिजोना भी शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि संगठन ने समुदाय को बढ़चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से प्रत्येक प्रमुख राज्य पेंसिल्वेनिया, एरिजोना, नॉर्थ कैरोलाइना और टेक्सस में लगभग 20 लाख डॉलर खर्च किए। एशियन अमेरिकन आइलैंडर विक्ट्री फंड के चेयरमैन शेखर नरसिम्हन ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में एक भारतवंशी को उपराष्ट्रपति जैसे बड़े पद पर देखूंगा।" उन्होंने कहा, "हमने एक बार फिर साबित किया है कि लोकतंत्र काम करता है और हम लोग चुनते हैं।"

Published: undefined

भारतीय-अमेरिकी सक्रियता को बढ़ावा देने वाले इंडिस्पोरा के संस्थापक एम.आर. रंगास्वामी ने याद किया कि 2016 में जब बाइडन उपराष्ट्रपति थे, तो उनके संगठन ने बाइडन के आवास पर दिवाली समारोह आयोजित किया था। उन्होंने कहा, "हम पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने के लिए बाइडन की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं क्योंकि पर्यावरण भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।"

Published: undefined

धर्म और शिक्षा मामले पर सिख काउंसिल के चेयरमैन और इकोसिख के संस्थापक राजवंत सिंह ने कहा कि अमेरिका भर में सिखों ने बाइडन और हैरिस के निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की है। नेशनल सिख कैम्पेन के सह-संस्थापक गुरविन सिंह आहूजा ने कहा कि सिख धर्म का मुख्य मूल्य महिला सशक्तिकरण है और हम अमेरिका में एक ऊंचे पद पर एक महिला को देखकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि बाइडन ने सिख समुदाय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर समर्थन किया है और हमें भरोसा है कि देश को मजबूत करने के लिए बाइडन व्हाइट हाउस में सिखों और अन्य समुदाय का स्वागत करेंगे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की