दुनिया

सेना के कब्जे में पाकिस्तान, पाक पीएम हलकान? आर्मी ने तोड़ा इमरान का एक और वादा 

पाकिस्तानी सेना ने करतारपुर कॉरिडोर पर प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा किया गया दूसरा वादा भी रद्द कर दिया है।पाकिस्तान सेना ने साफ कर दिया कि कल यानी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डॉलर वसूला जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कहने को तो पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार है लेकिन वहां चलती सेना की ही है। पाक सेना पीएम इमरान खान की कोई भी बात मानने को तैयार नहीं है। दरअसल पाकिस्तानी सेना ने करतारपुर कॉरिडोर पर प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा किया गया दूसरा वादा भी रद्द कर दिया है।पाकिस्तान सेना ने साफ कर दिया कि कल यानी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डॉलर वसूला जाएगा। इससे पहले इमरान खान ने ऐलान किया था कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डॉलर नहीं लिया जाएगा।

पाक सेना इमरान के कहे हर बात को काट रही है। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान में इमरान की नहीं बल्कि सेना की हुकुमत है। सबसे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि करतारपुर साहिब दर्शन के लिए आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, लेकिन पाकिस्तानी सेना की तरफ से अपने ही पीएम की बात को खारिज कर दिया गया।

इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐलान किया कि उद्घाटन और गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर आने वाले श्रद्धालुओं से एंट्री फीस नहीं वसूला जाएगा। पाक पीएम की इस बात को भी वहां की सेना ने खारिज कर दिया। सेना ने उद्घाटन के मौके पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी एंट्री फीस वसूलने का ऐलान किया।

सेना ही नहीं पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भी पाक पीएम से इतर बयान दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि करतारपुर साहिब दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की जानकारी दस दिन पहले पाकिस्तान को देनी जरूरी नहीं होगी, लेकिन उन्हीं की सरकार के प्रवक्ता ने इमरान की बातों से विपरीत बयान दिया। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शाह फैसल ने कहा कि हमें 10 दिन पहले जानकारी देनी होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल