दक्षिण पश्चिम चीन के पहाड़ों में हुए भूस्खलन में 44 लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। चीन के शिन्हुआ न्यूज ने कहा कि युन्नान में सोमवार तड़के भूस्खलन हुआ। लापता लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी है।
Published: undefined
हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है। प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि लैंडस्लाइड में 18 घर मलबे में दब गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। लैंडस्लाइड की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का रिमोट इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined