दुनिया

जेलेंस्की की तरह अब दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति से भिड़े ट्रंप, हुई तीखी बहस, रामफोसा ने लग्जरी प्लेन पर कसा तंज

व्हाइट हाउस में ट्रंप और रामफोसा के बीच बैठक चल रही थी। बैठक में व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान ट्रंप ने अचानक नस्लवाद का मुद्दा उठाया और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को घेरने लगे।

फोटो: सोशले मीडिया
फोटो: सोशले मीडिया 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर उसी तरह बहस करते हुए देखा गया, जैसा कि उन्हें यूक्रेने के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ देखा गया था। ट्रंप इस बार व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भिड़ गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।

व्हाइट हाउस में ट्रंप और रामफोसा के बीच बैठक चल रही थी। बैठक में व्हाइट हाउस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान ट्रंप ने अचानक नस्लवाद का मुद्दा उठाया और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को घेरने लगे। ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों का नरसंहार हो रहा है। रामफोसा ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और ट्रंप के सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

Published: undefined

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इसके बाद भी शांत नहीं हुए। उन्होंने बिग स्क्रीन पर एक वीडियो चलवाया। ट्रंप ने यह वीडियो सबूत के तौर पर पेश करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हजारों श्वेत किसानों की हत्या की गई हैं। उन्होंने मीडिया में छपे कुछ आर्टिकल भी सबूत के तौर पर पेश किए। ट्रंप ने जोर देकर कहा, 'डेथ...डेथ।' इसके बाद मामला और गर्म हो गया।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ट्रंप के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका में हिंसा बढ़ी है, लेकिन इसका शिकार अश्वेत ज्यादा हुए हैं। श्वेत लोगों की हत्याएं कम हुई है।''

Published: undefined

जिस वीडियो को ट्रंप ने बैठक के दौरान चलवाया उस पर रामफोसा ने कहा कि मैंने यह वीडियो पहले कभी नहीं देखा। यह सही है या नहीं, इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अपराध से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। मेरी अमेरिका यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच संबंध को मजबूत करना है।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा यहीं नहीं रुके। उन्होंने ट्रंप पर कतर के दिए गिफ्ट को लेकर तंज कस दिया। उन्होंने कहा, ''हमारी सरकार दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद दूर करने की कोशिश में है, हालांकि मुझे अफसोस है कि मेरे पास आपको गिफ्ट देने के लिए कोई विमान नहीं है।'' कतर सरकार ने ट्रंप को 3400 करोड़ रुपए का लग्जरी विमान गिफ्ट किया था, जिसका जिक्र दक्षिण अप्रीका के राष्ट्रपति ने करते हुए ट्रंप तंज कसा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined