दुनिया

मार्शल लॉ विवादः दक्षिण कोरिया की अदालत से राष्ट्रपति यून को राहत, जेल से रिहा करने का आदेश

यून को तीन दिसंबर को ‘मार्शल लॉ’ लगाने के अपने आदेश के सिलसिले में, विद्रोह भड़काने के आरोप में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। जांच अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि यून का ‘मार्शल लॉ’ लगाने का आदेश विद्रोह के समान है।

दक्षिण कोरिया की अदालत से राष्ट्रपति यून को राहत, जेल से रिहा करने का आदेश
दक्षिण कोरिया की अदालत से राष्ट्रपति यून को राहत, जेल से रिहा करने का आदेश फोटोः सोशल मीडिया

दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को मीडिया ने इस बारे में खबर दी। समाचार एजेंसी ‘योनहैप’ ने बताया कि ‘सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। दक्षिण कोरिया की अन्य मीडिया इकाइयों ने भी ऐसी ही खबरें दीं। अदालत ने तुरंत इन खबरों की पुष्टि नहीं की।

Published: undefined

यून को तीन दिसंबर को ‘मार्शल लॉ’ लगाने के अपने आदेश के सिलसिले में, विद्रोह भड़काने के आरोप में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। जांच अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि यून का ‘मार्शल लॉ’ लगाने का आदेश विद्रोह के समान है। अगर वह इस अपराध के लिए दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

Published: undefined

दिसंबर में सांसदों ने यून पर अलग से महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके बाद मामला संवैधानिक न्यायालय पर छोड़ दिया गया। यून के राष्ट्रपति पद को औपचारिक रूप से समाप्त किया जाए या उसे बहाल किया जाए, इसका फैसला संवैधानिक न्यायालय करेगा। अगर संवैधानिक न्यायालय यून के महाभियोग को बरकरार रखता है, तो उन्हें आधिकारिक रूप से पद से हटा दिया जाएगा और दो महीने के भीतर उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • संसद अनिश्चितकाल तक स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा पूरा सत्र, लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, राज्यसभा में 41 घंटे

  • ,
  • सिनेजीवन: ‘जॉली LLB-3’ पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप और जानिए , क्यों जैकी श्रॉफ ने खुद को बताया 'हरित योद्धा'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR-वोट चोरी पर संसद में हंगामा, लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • वीडियो: राहुल गांधी बोले- जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है?

  • ,
  • संभल शाही जामा मस्जिद विवाद: संभल के सिविल जज की अदालत में हुई सुनवाई, 28 अगस्त तक आपत्ति दाखिल करने के निर्देश