
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाके में 26 लोग मारे गये हैं जबकि 18 अन्य घायल हो गये हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
यह धमाका काबुल यूनिवर्सिटी और अली अब्द अस्पताल के पास हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
‘एएफपी’ के मुताबिक एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। गृह मंत्रालय के मुताबिक आत्मघाती हमलावर पैदल आया था और उसने खुद को काबुल यूनिवर्सिटी के पास उड़ा लिया।
21 मार्च को अफगानिस्तान में नये साल का जश्न नवरोज (नौरोज) मनाया जा रहा था, जिसे पारसी और शिया लोग मनाते हैं। नौरोज को ईरानी नया साल कहा जाता है।
इससे पहले 17 मार्च को ही काबुल में ही आत्मघाती बम विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 4 लोग घायल हो गए थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 21 Mar 2018, 2:56 PM IST