
रूस के साइबेरिया में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के केमेरोवो क्षेत्र की एक कोयला की खदान में आग लगी, जिसके कारण 50 से ज्यादा लोगों की जलने से मौत हो गई है। खबरों की मानें तो अभी 52 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 6 बचावकर्मी भी शामिल हैं। आपको बता दें, घटना गुरुवार को हुई है
रूस की समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि लिस्टव्यझनाया कोयला खदान में कोई भी जीवित व्यक्ति का रेस्क्यू करने का मौका नहीं मिला।कई शव अब भी अंदर ही हैं, जिन्हें सतह तक लाकर बाहर लाने की कोशिश की जा रही है।
बता दें, ये आग तेज धमाका होने के बाद लगी थी। ये धमाका अचानक हुआ, जिसके चलते बहुत से लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बचावकर्मी और पुलिस घटना की सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined