दुनिया

इराक: मोसुल की टिगरिस नदी में बड़ा नाव हादसा, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

इस हादसे में मरने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। 2013 में भी इराक में ऐसा ही एक नाव हादसा हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार को हुए इस नाव हादसे को इराक का सबसे भीषण हादसा माना जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इराक के मोसुल शहर के नजदीक टिगरिस नदी में एक नाव डूबने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हादसे के समय नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। ये सभी लोग कुर्द नववर्ष मना रहे थे। उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब इराक के लोग बड़ी तादात में वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक नवरोज (नव वर्ष) मानाने के लिए बाहर निकले थे।

Published: undefined

इस हादसे में अब तक 80 से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। मरने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। इराक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा कि नाव पर सवार लोगों की खोज के लिए अभियान जारी है। कर्नल हुसाम खलील ने कहा कि तकनीकी समस्याओं की वजह से नाव पलटी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे के अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर यह पता चला है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। 2013 में भी इराक में ऐसा ही एक नाव हादसा हुआ था, लेकिन बृहस्पतिवार को हुए इस नाव हादसे को इराक का सबसे भीषण हादसा माना जा रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined