दुनिया

नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल

नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर में गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। उट्रेक्ट पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि शूटिंग एक ट्राम में की गई है। सहायता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया प्रतीकात्मक तस्वीर

नीदरलैंड के यूट्रेक्ट शहर में गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। उट्रेक्ट पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि शूटिंग एक ट्राम में की गई है। सहायता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

यूट्रेक्ट पुलिस के मुताबिक फायरिंग स्थानीय समयानुसार सुबह 10:45 बजे हुई। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं। जहां पर फायरिंग हुई, उस इलाके पूरी तरह से घेर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबकि इस घटना में आतंकी शामिल हो सकते हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मौके पर आतंकवाद निरोधी पुलिस दस्ते को भी तैनात कर दिया गया है। उट्रेक्ट पुलिस के ट्विटर अकाउंट में कहा गया है ‘‘गोलीबारी की घटना उट्रेक्ट में 24 ओक्टोबरप्लीन में हुई... कई लोगों के घायल होने की खबर है। आसपास के इलाकों को घेर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।''

डच समाचार एजेंसी एएनपी के मुताबिक इलाके में ट्राम सेवा को रोक दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के दो मस्जिदों में गोलीबरी हुई थी। इस घटना में 5 भारतीय समेत 50 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल