दुनिया

चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, माइक्रोआरएनए की खोज के लिए विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को सम्मान

वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने माइक्रोआरएनए की खोज की है। माइक्रोआरएनए एक छोटा अणु है जो जीन गतिविधि को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फोटो: @NobelPrize
फोटो: @NobelPrize 

इस साल (2024) के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। इस साल चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया। इसका ऐलान स्टॉकहोम में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने किया। इन दोनों को यह पुरस्कार माइक्रोआरएनए की खोज और ट्रांसक्रिप्शन के बाद जीन एक्प्रेशन को रेगुलेट करने में उनकी भूमिका के लिए दिया गया। नोबेल असेंबली ने कहा कि उनकी खोज "जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।"

वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने माइक्रोआरएनए की खोज की है। माइक्रोआरएनए एक छोटा अणु है जो जीन गतिविधि को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भले ही हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में एक जैसे जीन होते हैं, लेकिन विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं, जैसे मांसपेशी और तंत्रिका कोशिकाएं, अलग-अलग कार्य करती हैं। इसी खोज के लिए दोनों को यह पुरस्कार दिया गया है।

एम्ब्रोस और रुवकुन की माइक्रोआरएनए की खोज ने इसके रेगुलेट होने का एक नया तरीका बताया। नोबेल असेंबली ने कहा कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण रही है कि मनुष्य सहित जीव कैसे विकसित होते हैं और कार्य करते हैं।   

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत

  • ,
  • राजस्थान में मानसून का कहर, जयपुर में सड़कें जलमग्न, धौलपुर में बाजार डूबे, 22 जिलों में येलो अलर्ट

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'