दुनिया

पाकिस्तान: इमरान की पार्टी को कोर्ट से बड़ी राहत, PTI नेताओं के साथ जेल में चुनावी बैठकें कर सकेंगे पूर्व पीएम

पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पीटीआई नेताओं और वकीलों को 8 फरवरी के चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने और चुनावी सभा करने की अनुमति दे दी।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान। फोटो: IANS

पाकिस्तान में फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं। हर कोई अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना चाहता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जोरों-शोरों से जुट गए हैं। इस बीच पीटीआई के लिए अदालत से अच्छी खबर आई है। पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पीटीआई नेताओं और वकीलों को 8 फरवरी के चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने और चुनावी सभा करने की अनुमति दे दी। मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि आदेश इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा पारित किए गए थे।

Published: undefined

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि “न्यायाधीश मियांगुल हसन औरंगजेब ने यह आदेश इमरान द्वारा दायर एक याचिका पर दि‍या। इसमें उन्होंने चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी के सदस्यों असद कैसर, जुनैद अकबर खान, सीनेटर औरंगजेब खान और दोस्त मोहम्मद खान और इश्तियाक मेहरबान सहित अन्य के साथ बैठक करने की अनुमति मांगी थी।“

Published: undefined

इसमें कहा गया है कि याचिका में अदालत से अदियाला जेल के अधीक्षक को अपनी कानूनी टीम के साथ परामर्श के दौरान इमरान के लिए गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

Published: undefined

पाकिस्तान ने भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, जबकि देशभर में चुनाव संबंधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि “रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के साथ चुनाव कार्यक्रम पूरी तरह से चल रहा है। रिटर्निंग अधिकारी 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। ”

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined