दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, रावलपिंडी के रिहायशी इलाके में सेना का विमान गिरने से 17 लोगों की मौत, कई घायल

रावलपिंडी में विमान क्रैश होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पूर्वी जिला रावलपिंडी में सुबह एक सेना का प्रशिक्षण विमान रिहायशी इलाके में गिर गया है। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में विमान के दो पायलट और दो बच्चे भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बचाव दल के हवाले से स्थानीय मीडिया ने कहा कि विमान रावलपिंडी शहर के बाहर स्थित जब्बी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कई पूरी तरह नष्ट हो गए। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर है। घायल की स्थिति गंभीर होने की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं हादसे के बाद रावलपिंडी शहर और पड़ोस में स्थित राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Jul 2019, 9:25 AM IST

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए