
पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में रात 10 बजे के बाद शादी समारोहों पर रोक लगा दी है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार से प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। जियो न्यूज की बुधवार सुबह की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्देश पर प्रतिबंध लागू किया जा रहा है।
सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, शादी के मेहमानों को केवल एक डिश परोसने की अनुमति दी जाएगी और इस नए प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी की जाएगी।
Published: 08 Jun 2022, 4:00 PM IST
सूत्रों ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस और प्रशासन को प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए सूचित कर दिया गया है। उल्लंघन करने पर राजधानी प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कार्यालयों में शनिवार को साप्ताहिक अवकाश बहाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण केंद्रीय कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा की थी।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री शरीफ की अध्यक्षता में हुई और चर्चा की गई कि सरकार ऊर्जा संकट से कैसे निपट सकती है, जिसके कारण जनता को घंटों बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा है।
Published: 08 Jun 2022, 4:00 PM IST
औरंगजेब के अनुसार, विद्युत विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की आसमान छूती कीमतों के बीच बिजली की कमी से निपटने के लिए एक ऊर्जा संरक्षण योजना प्रस्तुत की और वित्त विभाग ने भी एक योजना पेश की।
बैठक के दौरान कैबिनेट ने फिर से शनिवार को छुट्टी का दिन घोषित करने को मंजूरी दे दी, लेकिन ऊर्जा की बचत के लिए शाम 7 बजे तक बाजार बंद करने पर कोई फैसला नहीं हो सका।
Published: 08 Jun 2022, 4:00 PM IST
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने और बाजारों को जल्दी बंद करने की अनुमति देने के सुझाव हैं। एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया गया है जो अब बाजारों को जल्दी बंद करने पर विचार करेगी और अन्य व्यापारियों और व्यावसायिक क्षेत्र के हितधारकों के साथ परामर्श करेगी।
इसके अलावा मंत्रियों और सरकारी कर्मचारियों के ईंधन कोटे में 40 फीसदी की कटौती को भी मंजूरी दी गई है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 08 Jun 2022, 4:00 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Jun 2022, 4:00 PM IST