दुनिया

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, पहले लोगों को बसों से उतारा, फिर गोलियों से भूना, 23 की मौत

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लोगों ने सोमवार को बसों को निशाना बनाया और 23 यात्रियों को गोलियों से भून डाला।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने बसों से यात्रियों को उतारकर और उनके पहचान पत्र देखने के बाद कम से कम 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

मीडिया में सोमवार को आयी खबरों के अनुसार, यह घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में हुई।

Published: undefined

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, मूसाखेल के सहायक आयुक्त नजीब ककार ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने राराशम इलाके में एक अंतर-प्रांतीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और बसों से यात्रियों को नीचे उतारा।

मृतकों की पहचान पंजाब प्रांत के निवासियों के रूप में की गयी है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Published: undefined

खबर के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने 10 वाहनों को भी आग लगा दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गयी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकवाद की इस घटना की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने आतंकवाद के कायरतापूर्ण कृत्य में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

Published: undefined

बुगती ने कहा कि आतंकवाद और उनके मददगार बच नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों को पकड़ लेगी।

मूसाखेल में हमले से करीब चार महीने पहले पंजाब के लोगों को निशाना बनाते हुए ऐसा ही हमला किया गया था। अप्रैल में नोश्की के समीप एक बस से नौ यात्रियों को उतारा गया था और बंदूकधारियों ने उनके पहचान पत्र देखने के बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined