दुनिया

पाकिस्तान में सड़क हादसे से कोहराम, गिलगित-बलिस्तान में सड़क दुर्घटना में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद वाकील ने कहा कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था, जिसके परिणामस्वरूप बस एक पहाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। यहां के गिलगित-बलिस्तान क्षेत्र में रविवार को यात्री बस के दुघर्टनाग्रस्त होने से करीब 26 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। डॉन समाचार के मुतााबिक, पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद वाकील ने बताया कि यह दुर्घटना दियामेर जिले के बाबूसर पास पर हुई। यह बस स्कार्दू से रावलपिंडी के लिए रवाना हुई थी।

Published: 22 Sep 2019, 3:00 PM IST

पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद वाकील ने कहा कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था, जिसके परिणामस्वरूप बस एक पहाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद स्थानयी पुलिस और प्राशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है।

Published: 22 Sep 2019, 3:00 PM IST

पर्यटकों द्वारा अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला बाबूसर पास मार्ग हर साल जून के अंत से अक्टूबर के महीने तक खुला रहता है। ऐसे में बड़े पैमाने पर सैलान यहां घूमने के लिए जाते हैं। बाबूसर टॉप पर भारी बर्फबारी के बाद यह बंद रहता है।

Published: 22 Sep 2019, 3:00 PM IST

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 22 Sep 2019, 3:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Sep 2019, 3:00 PM IST

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए