दुनिया

पाकिस्तान चुनाव अपडेट: धांधली के आरोपों के बीच EPC ने कुछ बूथों पर दोबारा मतदान के दिए आदेश

ईसीपी ने कहा कि भीड़ द्वारा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में कथित तौर पर मतदान सामग्री में आग लगाने, अज्ञात लोगों द्वारा मतदान सामग्री जब्त करने के बाद उपरोक्त स्टेशनों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान में आम चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 फरवरी को एनए-88, पीएस-18 के 26 मतदान केंद्रों और पीके-90 के 25 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा।

ईसीपी ने कहा कि भीड़ द्वारा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में कथित तौर पर मतदान सामग्री में आग लगाने, अज्ञात लोगों द्वारा मतदान सामग्री जब्त करने और आतंकवादियों द्वारा मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचाने के बाद उपरोक्त स्टेशनों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है।

चुनाव निगरानी संस्था ने एनए-242 (कराची केमारी-I) के एक मतदान केंद्र पर कथित बर्बरता के संबंध में जिला क्षेत्रीय अधिकारी से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट भी मांगी है।

इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने हार के बाद चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। निर्दलीय उम्मीदवार मतगणना में हुई गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ निर्दलीयों ने हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शरीफ ने जिस सीट पर जीत हासिल की है उन सीटों पर हारने वाले निर्दलीयों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, नवाज शरीफ को जहां से जीत मिली है, वहां से हारने वाली यासमीन राशिद भी अदालत पहुंच गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा