दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के हाथों मात खाने के बाद पाकिस्तान ने उठाया ये बड़ा कदम

भारतीय डाक विभाग के उप-महानिदेशक अजय कुमार रॉय के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के सीमा शुल्क विभाग ने 23 अगस्त को अपने एक आदेश में मेलों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे पर चौतरफा मात खाने के बाद पाकिस्तान ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बौखलाए पाकिस्तान ने अपने यहां से भारत में भेजे जाने वाले पोस्टल मेल भेजना बंद कर दिया है। इसके बारे में शनिवार को जानकारी मिली। मीडिया रिपोर्टों में भारतीय डाक विभाग के उप-महानिदेशक अजय कुमार रॉय के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के सीमा शुल्क विभाग ने 23 अगस्त को अपने एक आदेश में मेलों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

यह एकपक्षीय आदेश 27 अगस्त को लागू हुआ। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान से आने वाले पत्रों और प्रकाशनों को पहले सऊदी अरब एयरलाइंस के माध्यम से भारत में भेजा जाता था। चंडीगढ़ स्थित भारत-पाक शांति कार्यकर्ता चंचल मनोहर सिंह ने बताया कि डाक सेवा को रोकना मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कई प्रतिनिधिमंडलों में शामिल रहे सिंह ने कहा, “यह भारत में साहित्यिक दुनिया को एक झटका है। पंजाब के लोग लाहौर से गुरुमुखी लिपि में प्रकाशित होने वाली त्रैमासिक पत्रिका ‘’पंजाब दे रंग’ को पढ़ने के शौकीन थे और अब यह आनी बंद हो गई है।” सिंह सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ पीस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने डाक सेवा की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि इससे आम आदमी प्रभावित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठा चुका है, लेकिन दुनिया के देशों ने यह कहते हुए इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया कि यह भारत का आंतरिक मामला है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Sep 2019, 9:29 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो