दुनिया

पाकिस्तान: अटक जेल में इमरान खान को दिया जा सकता है जहर, पूर्व पीएम की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में बंद अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि अटक जेल में उन्हें 'जहर दिया जा सकता है'।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में बंद अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि अटक जेल में उन्हें 'जहर दिया जा सकता है'।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत के गृह सचिव को लिखे पत्र में बुशरा बीबी ने कहा कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “मेरे पति को बिना किसी कारण के अटक जेल में कैद कर दिया गया है। कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।''

गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को इस महीने की शुरुआत में जेल में डाल दिया गया था, जब अदालत ने उन्हें 2018 के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्रधान मंत्री के रूप में प्राप्त सरकारी उपहारों की बिक्री से संबंधित तोशखाना मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में अपदस्थ प्रधानमंत्री की पत्नी ने मांग की है कि पीटीआई प्रमुख को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जाएं क्योंकि वह "ऑक्सफोर्ड स्नातक और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान" हैं।

उन्होंने  कहा कि अटक जेल में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके उनके पति हकदार हैं।बुशरा ने आगे कहा कि अतीत में खान की हत्या के दो प्रयास किए गए थे और इसमें शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पत्र में कहा, "उनकी (खान) जान अभी भी खतरे में है और डर है कि मेरे पति को अटक जेल में जहर दे दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते उनके पति को जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!