दुनिया

पाकिस्तान: बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 26 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर उस वक्त हुई जब वह 40 से अधिक सवारियों के साथ कराची से पंजगुर जा रही थी। टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। ज्यादातर लोगों की झुलसने से मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रक-बस की टक्कर में 26 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण सड़क हादसा हुआ है।यहां पर एक बस और ट्रक के बीच भिड़ंत में 26 लोग मारे गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 'डॉन' के मुताबिक, यह हादसा बलूचिस्तान के लासबेला जिले के हब तहसील में सोमवार को हुआ।

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर तब हुई जब वह 40 से अधिक सवारियों के साथ कराची से पंजगुर जा रही थी। टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, क्योंकि ट्रक में ईंधन रखा हुआ था। आग की लपटों ने बस और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहनों में बैठे लोग फंस गए। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की तो आग से झुलसने की वजह से मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बस में फंसे शवों को ’इदी’के बचावकर्मियों ने बस से बाहर निकाला। उनके मुताबिक, ज्यादातर बरामद शव बुरी हालत में जले होने के कारण पहचान में नहीं आ रहे थे।

Published: undefined

लासबेला के डिप्टी कमिश्नर शब्बीर मेंगल ने कहा, "हमने वाहन से 24 शव बरामद किए हैं। सभी जली हुई अवस्था में हैं।" इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर है। इन घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सरकार ने घायलों और मृतकों के परिजनों की हर संभव ममद किए जाने की की घोषणा की है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मुंबई एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बिरला को राहुल गांधी का पत्र, सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

  • ,
  • बीजेपी वाले सच्चाई से डरते हैं, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे, हम निलंबन से नहीं डरने वालेः वेणुगोपाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तानी अदालत का इमरान खान की बहन के खिलाफ वारंट जारी और रुस ने तेल खरीद पर किया दावा

  • ,
  • 'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए