दुनिया

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए किया बड़ा ऐलान, हटाई गईं ये शर्तें

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत से करतारपुर आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए मैंने दो शर्तें हटा दी हैं। अब श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सिर्फ एक वैध पहचान पत्र दिखाने की जरूरत होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान ने करतारपुर सिख श्रद्धालुओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि भारत से करतारपुर कॉरीडोर जाने वाले श्रद्धालुओं को पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

इमरान खान ने ट्वीट किया, “भारत से करतारपुर आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए मैंने दो शर्ते हटा दी हैं। इसके तहत अब उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सिर्फ एक वैध पहचान पत्र दिखाने की जरूरत होगी। उन्हें अब 10 दिन पहले से पंजीकरण भी नहीं कराना होगा।”

पाक पीएम इमरान ने यह भी कहा, “उद्घाटन समारोह पर आने वाले और गुरू जी (सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी) की 550वीं जयंती पर आने वाले श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।”

करतारपुर सिख समुदाय के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है, जहां श्रद्धालु पहले सिख गुरु के 550वीं जयंती को मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पाकिस्तान प्रशासन ने करतारपुर कॉरीडोर जाने वाले श्रद्धालुओं से बीस डॉलर सेवा शुल्क वसूलने का फैसला किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत