धमाकों से दहला पाकिस्तान! सियालकोट में सेना के गोदाम के पास एक के बाद एक सुने गए विस्फोट
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह धमाके पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण वाले गोला-बारूद डिपो में हुआ है। हालांकि इस बात की अभी पाकिस्तान की ओर से पुष्टि नहीं की गई है कि धमाका डिपो के अंदर हुआ है या फिर बाहर।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
पकिस्तान एक बार फिर धमाकों से दहल उठा है। सियालकोट कैंटोमेंट इलाके में धमाके सुनए गए हैं। एक के बाद एक धमाके सुनाई दिए। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह धमाके पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण वाले गोला-बारूद डिपो में हुआ है। हालांकि इस बात की अभी पाकिस्तान की ओर से पुष्टि नहीं की गई है कि धमाका डिपो के अंदर हुआ है या फिर बाहर।
Published: 20 Mar 2022, 12:27 PM IST
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नही हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना ने भी फिलहाल इस घटना की पुष्टि नहीं की है।
Published: 20 Mar 2022, 12:27 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए