दुनिया

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लगा बड़ा झटका, तोशाखाना मामले में कोर्ट ने सुनाई 3 साल जेल की सजा

इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के पीएम बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान महंगे उपहार मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। कहा जाता है कि बाद में इमरान खान ने तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान की एक जिला और सत्र अदालत ने तोशाखाना मामले में इमरान खान को दोषी ठहराते हुए उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई। पाकिस्तान की जियो न्यूज़ ने यह खबर दी है।

तोशाखाना केस क्या है?

तोशाखाना, पाकिस्तान कैबिनेट का एक विभाग है, जहां अन्य देशों की सरकारों, राष्ट्रप्रमुखों और विदेशी मेहमानों द्वारा दिए गए कीमती उपहारों को रखा जाता है। नियमों के मुताबिक, दूसरे देशों के प्रमुखों या गणमान्य लोगों से मिले उपहारों को तोशाखाना में रखा जाना जरूरी है।

इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान महंगे उपहार मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। कहा जाता है कि बाद में इमरान खान ने तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने कानूनी इजाजत दी थी। इसी मामले में इमरान खान को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?