दुनिया

फीफा विश्व कप पर मंडराया आतंकी हमलों का साया, अमेरिका ने जारी की चेतावनी

अमेरिका ने रूस में चल रहे फीफा विश्व कप को लेकर आतंकी खतरे की चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं लेकिन आतंकवादी फुटबॉल स्टेडियमों और प्रशंसकों को निशाना बना सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  फीफा विश्व कप पर मंडराया आतंकी हमलों का साया

अमेरिकी सरकार ने अपने निवासियों को रूस में जारी फीफा विश्व कप के दौरान संभावित आतंकी हमले की चेतावनी दी है। अमेरिका ने विश्व कप के दौरान हमले की संभावना जताते हुए अपने लोगों को रूस जाने पर दोबारा विचार करने को कहा है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विदेश विभाग ने कहा है, “बड़े स्तर के आयोजन जैसे कि विश्व कप पर आंतकियों की नजरें हो सकती हैं।”

विदेश विभाग ने कहा, “हालांकि विश्व कप की सुरक्षा अच्छी होगी, लेकिन आतंकवादी स्टेडियम, प्रशंसकों की जगहों, पर्यटन स्थल, यातायात स्थल और अन्य स्थानों को निशाना बना सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के स्थानों को निशाना बना सकते हैं।”

सभी कारणों को देखते हुए अमेरिका ने रूस को इस समय अलर्ट के स्तर तीन पर रखा है। इनके अलावा पाकिस्तान, क्यूबा, तुर्की, होण्दुरास में भी आंतकी हमले होने की संभावना है।

आंतकी हमले के अलावा अमेरिकी सरकार ने कहा कि उसके निवासी रूस में शोषण, दुर्व्यवहार के शिकार भी हो सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्‍ट्र में गरमाया पेपर लीक का मुद्दा, नवी मुंबई में MPSC सेक्रेटरी के चेहरे पर पोती गई काली स्याही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन की बंद, भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

  • ,
  • यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल! न्याय के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे योगी सरकार के मंत्री

  • ,
  • दिल्ली, UP समेत 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड-यलो का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

  • ,
  • BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से शुरुआत, दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, हजारों सुरक्षाकर्मी तैनात