दुनिया

पाकिस्तान में जोरदार धमाका, 15 लोगों की मौत, 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली हैं और सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी यह घटना लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर पंजाब के फैसलाबाद जिले में सुबह हुई।

फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक रसायन कारखाने के बॉयलर में शक्तिशाली विस्फोट के कारण एक इमारत सहित आस-पास के ढांचे ढह गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली हैं और सात घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। डर है कि मलबे के नीचे और लोग हो सकते हैं। रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में लगी हुई हैं। जिले की पूरी मशीनरी रेस्क्यू के काम में लगी हुई है। आयुक्त ने कहा, ‘‘आशंका है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। बचाव दल मलबा हटाने में जुटे हैं। जिले की पूरी मशीनरी बचाव कार्य में जुटी हुई है।’’

वहीं, पंजाब के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी मदद दी जाए।

सीएम ने जताया दुख

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर धमाके में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख जताया, दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जताई और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट और जानें सोने-चांदी का ताजा भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक