दुनिया

यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी धमकी, कहा- गंभीर होंगे परिणाम...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हुये पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर कोई बाहरी दखल देने की सोचेगा तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जो उसने इतिहास में नहीं झेला होगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हुये पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर कोई बाहरी दखल देने की सोचेगा तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जो उसने इतिहास में नहीं झेला होगा। ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने अपने टीवी संदेश में कहा ,जो भी बाहरी इस मामले में दखल देने की सोच रहा है, वह यह जान ले कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतान होंगे,जो उसने इतिहास में नहीं भुगता होगा।

Published: 24 Feb 2022, 3:34 PM IST

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की पुतिन की घोषणा के बाद कीव में धमाकों की आवाज सुनी गयी। पुतिन के आक्रामक तेवर को देखते हुये संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने उनसे अपनी तोपों को रोकने का आग्रह किया था। गुटरेस ने कहा कि अगर सच में सैन्य अभियान की तैयारी हो रही है तो राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौका दें। पहले ही बहुत लोग मारे जा चुके हैं।

Published: 24 Feb 2022, 3:34 PM IST

पुतिन ने लेकिन संरा महासचिव के आग्रह को अनसुना करते हुये टीवी पर कहा कि वह यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की अनुमति दे रहे हैं और यह अभियान यूक्रेन पर कब्जे के लिये नहीं है।
पुतिन ने साथ ही यूक्रेन की सेना से कहा कि वे अपने हथियार छोड़ दें और घर लौट जायें। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की ओर से मिल रहे खतरे के लगातार संकेत के बीच रूस अस्तित्व में नहीं रह सकता है। रूस और यूक्रेन की सेना के बीच झड़प को टाला नहीं जा सकता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 24 Feb 2022, 3:34 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Feb 2022, 3:34 PM IST