दुनिया

Russia-Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर बड़ा जवाबी हमला, रूसी शहर पर की भीषण बमबारी, 20 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

यूक्रेन के इस हमले से रूस को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में बड़ी संख्या में वाणिज्यिक संपत्ति, शॉपिंग सेंटर और दुकानों के साथ 22 अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रूस और यूक्रेन में जंग तेज हो गई है। यूक्रेन ने रूस द्वारा किए गए हमले का जवाब दिया है। यूक्रेन की बमबारी में 20 लोग मारे गए हैं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन की उत्तरी सीमा से जुड़े शहर बेलगोरोद पर यूक्रेन ने हमला किया है। इस शहर पर यूक्रेन द्वारा की गई बमबारी में 111 लोग घायल भी हुए हैं। यूक्रेनी सेना लंबे समय से अपनी सीमा से लगे रूसी क्षेत्रों पर हमला कर रही है, लेकिन यह अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

यूक्रेन के इस हमले से रूस को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में बड़ी संख्या में वाणिज्यिक संपत्ति, शॉपिंग सेंटर और दुकानों के साथ 22 अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Published: undefined

रूसी जांच कमेटी के सूत्रों के हवाले से न्यूजपेपर कोमर्सेंट ने बताया कि यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र में मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से दागी गई मिसाइलों ने सेंट्रल कैथेड्रल स्क्वायर पर एक स्केटिंग रिक, एक शॉपिंग सेंटर और आवासीय इमारतों को तबाह कर दिया।

रूसी सेना ने इससे पहले यूक्रेन पर 122 मिसाइल और 36 ड्रोन से हमले किए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक, रूसी हमले में 39 लोगों की जान चली गई थी और 159 लोग घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि रूसी हमलों ने 120 शहरों और गांवों को प्रभावित किया।

Published: undefined

बेलगोरोद पर हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि दो रूसी एस-300 मिसाइलों ने यूक्रेन के शहर खार्कीव पर हमला किया था, जिसमें दो युवकों समेत 21 लोग घायल हो गए। एक मिसाइल ने खार्कीव पैलेस होटल और दूसरी एक अपार्टमेंट इमारत को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक चिकित्सा संस्थान और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...