दुनिया

यूक्रेन के विनितसिया में रूसी मिसाइलों का कहर, दो बच्चों समेत 17 लोगों की मौत

खबरों के अनुसार तीन रूसी मिसाइलों ने शहर में कार्यालय की जगह के साथ एक इमारत को निशाना बनाया, साथ ही पास के आवासीय भवनों को भी प्रभावित किया। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि घटना में 25 कारें पूरी तरह जल गईं औबार कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

यूक्रेन के विनितसिया शहर में रूसी मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के अभियोजक जनरल कार्यालय ने बताया कि मिसाइल हमलों में 17 लोग मारे गए और कई दर्जन लोग घायल हो गए। रूसी मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमले में शहर में भारी नुकसान हुआ है।

वहीं यूक्रेन्स्का प्रावदा ने बताया कि तीन रूसी मिसाइलों ने शहर में कार्यालय की जगह के साथ एक इमारत को निशाना बनाया, साथ ही पास के आवासीय भवनों को भी प्रभावित किया। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि घटना में 25 कारें पूरी तरह जल गईं औबार कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है।

दो दिन पहले 12 जुलाई को यूक्रेन के चासिव यार में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे में 34 लोग मृत पाए गए थे, जिस पर 9 जुलाई को रूसी हमला हुआ था। डोनेट्स्क ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको ने कहा कि बचाव कर्मियों ने चासिव यार में नष्ट हुई बहुमंजिला इमारत के मलबे के नीचे से मारे गए 34 लोगों और नौ घायल हुए लोगों को निकाला है। हमले में मारे गए लोगों में एक बच्चा भी है।

डोनेट्स्क ओब्लास्ट सैन्य प्रशासन के प्रमुख किरिलेंको ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा बचाव कर्मियों ने 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मलबा हटा दिया था। उक्रेन्स्का प्रावदा ने बताया कि रूस ने 9 जुलाई की शाम को चासिव यार पर एक हमले में इस्कंदर मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिसमें पांच मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चासिव यार पर मिसाइल हमले में 300 से अधिक राष्ट्रवादी मारे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी