
अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल किये जाने के विकल्प पर रूस का बयान खतरनाक है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के एक प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सीएनएन इंटरनेशनल को कहा है कि अगर रूस को अपने अस्तित्व पर संकट लगेगा तो वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।
Published: 23 Mar 2022, 8:58 PM IST
रूस के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा जखीरा है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रूस के प्रवक्ता के इस बयान को खतरनाक बताया है। किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि किसी जिम्मेदार परमाणु हथियार संपन्न देश के लिये यह तरीका सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका इस पर लगातार नजर बनाये हुये है। उन्होंने लेकिन साथ ही यह भी कहा कि रक्षा मंत्रालय ऐसा कोई प्रयास नहीं देख रहा है, जिससे यह निष्कर्ष निकले कि रूस को लेकर हमें अपना रणनीतिक रुख बदलने की जरूरत है।
Published: 23 Mar 2022, 8:58 PM IST
अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री लियोन पनेट्टा ने भी रूस के प्रवक्ता के बयान की आलोचना की है।
पूर्व रक्षा मंत्री ने सीएनएन को कहा कि रूस यूक्रेन पर अपने परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने का हरसंभव बहाना बना रहा है। यह खतरनाक है और इस बयान को दूसरे परिप्रेक्ष्य में देखा ही नहीं जा सकता है।
Published: 23 Mar 2022, 8:58 PM IST
उन्होंने कहा कि यह वास्तविक चिंता की बात है कि रूस एक विकल्प के रूप में ही सही लेकिन ऐसा करने पर विचार कर रहा है। मैं नहीं जानता कि यह होगा या नहीं लेकिन मेरा मानना है कि रूस के राष्ट्रपति को यह चिंता करनी होगी कि अमेरिका इसका क्या जवाब देगा।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 27 फरवरी से ही परमाणु हथियारों को अलर्ट पर रखा है लेकिन पश्चिमी देशों का कहना है कि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि वह अपने रणनीतिक बमवर्षक, मिसाइल या पनडुब्बियों की तैनाती कर रहा है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 23 Mar 2022, 8:58 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Mar 2022, 8:58 PM IST