दुनिया

चीन के वुहान लैब में काम कर चुके वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मानव निर्मित वायरस था कोरोना

चीन के वुहान लैब में काम कर चुके वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिक ने कहा कि कोविड मानव निर्मित वायरस था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चीन के वुहान लैब में काम कर चुके वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिक ने कहा कि कोविड मानव निर्मित वायरस था। यह वही वुहाल लैब है, जहां से कोरोना के फैलने की बात कही गई थी। चीन पर आरोप लगा था कि उसने इस वायरस को लैब में बनाया और फिर इसे छोड़ दिया। आरोप लगने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय टीम भी जांच के लिए वुहान लैब पहुंची थी। हालांकि चीन ने इन आरोपों से इनकार किया था।

सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले में चीन में ही सामने आए थे। इसके बाद धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गए थे। साल 2019 और साल 2020 में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने जमकर कोहराम मचाया। कोरोड़ों लोगों की जान चली गई। भारत भी कोरोना वायरस का बुरी तरह से शिकार हुआ था। देश में लंबा लॉकडाउन लगाना पड़ा था, जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ा था। इसके साथ ही पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। आज भी कोरोना वायरस का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर है।

पहली बार कहां मिला था कोरोना वायरस?

यह शक जताया जाता है कि कोरोना वायरस मध्य चीन के शहर वुहान की एक प्रयोगशाला से दुर्घटनावश निकल गया होगा। वुहान में ही पहली बार इस वायरस का पता चला था। चीन में एक बड़ा जैविक अनुसंधान केंद्र है।

वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी नाम की इस संस्था में चमगादड़ में कोरोना वायरस की मौजूदगी पर दशकों से शोध चल रहा है। वुहान की यह प्रयोगशाला हुआनन 'वेट' मार्कट (पशु बाजार) से बस चंद किलोमीटर की दूरी पर है। इसी वेट मार्केट में पहली बार संक्रमण का पहला कलस्टर सामने आया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Dec 2022, 1:28 PM IST