दुनिया

अमेरिकी संसद में हिंसा के बाद चौंकाने वाली खबर! ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने ही की ट्रंप को हटाने की मांग

कई रिपब्लिकन सांसदों ने खुलकर ट्रंप के खिलाफ में बोला है, वहीं हिंसा की निंदा की है और कहा है कि जो कुछ कैपिटोल हिल पर हुआ वह न तो अमेरीकी लोकतंत्र और न ही पार्टी को शोभा देता है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

अमेरिका में हिंसा के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने ही ट्रंप को 20 जनवरी से पहले हटाने की मांग कर दी है। कई रिपब्लिकन सांसदों ने खुल कर हिंसा की निंदा की है और कहा है कि जो कुछ कैपिटोल हिल पर हुआ वह न तो अमेरीकी लोकतंत्र और न ही पार्टी को शोभा देता है।

इस बीच अमेरिकी संसद में बवाल के बाद ट्रंप प्रशासन से कई इस्तीफे हुए हैं। ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी सारा मैथ्यू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ स्टेफनी ग्रीशन ने भी हिंसा के विरोध में पद से इस्तीफा दिया। अब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत पद से हटाने की मांग चारों तरफ से उठ रही है। उनके कार्यकाल में अभी दो हफ्ते बचे हैं, खबरों के मुताबिक, करीब दो दर्जन से ज्यादा डेमोक्रेट्स सीनेटर फिर से महाभियोग लाने की तैयारी में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध