
इजरायल और हमास में भीषण जंग जारी है। जंग में हर दिन बड़ी संख्या में फिलिस्तीन मारे जा रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल ने रविवार और सोमवार को गाजा पट्टी पर सबसे भीषण बमबारी की है। बमबारी में कम 349 फिलिस्तीनी मारे गए और 750 से अधिक घायल हो गए।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 अक्टूबर से गाजा पट्टी पर इजरायली हमले के परिणामस्वरूप फिलिस्तीनी मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,899 हो गई है। मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि घायल लोगों की संख्या बढ़कर 42 हजार से अधिक हो गई है। पीड़ितों में 70 प्रतिशत बच्चे और औरतें हैं।
Published: undefined
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-केदरा ने इजरायल पर अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया, यह देखते हुए कि उसने 56 स्वास्थ्य संस्थानों को नष्ट कर दिया, 35 चिकित्सा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया और गाजा पट्टी में स्वास्थ्य प्रणाली को पूरी तरह से अक्षम कर दिया।
अल-केदरा ने संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अस्पतालों और स्वास्थ्य तथा मानवीय टीमों की रक्षा करने और चिकित्सा आपूर्ति तथा ईंधन के प्रवेश और घायलों के निकास के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने का आह्वान किया।
इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि हमास ने जानबूझकर खुद को नागरिकों के बीच समाहित कर लिया है ताकि गाजावासियों को "हमास के अत्याचारों" का परिणाम भुगतना पड़े। आईडीएफ ने सोमवार शाम अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक एक्स पोस्ट में कहा, "हमारा युद्ध हमास के खिलाफ है, गाजा के लोगों के खिलाफ नहीं। हम उन नागरिकों को नुकसान कम करने के लिए व्यापक उपाय कर रहे हैं जिन्हें हमास ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है।"
Published: undefined
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक लिन हेस्टिंग्स ने बताया कि इजरायली सेना की जमीनी कार्रवाई अब दक्षिणी गाजा पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में स्थितियां और बिगड़ने वाली हैं।
राफा गाजा में एकमात्र स्थान था जहां सोमवार को सीमित सहायता - आटा और पानी - वितरित किया गया। जबकि पास के खान यूनिस में लड़ाई की तीव्रता के कारण अनाजों का वितरण लगभग बंद हो गया है।
राफा के लिए खान यूनिस से भाग रहे हजारों फिलिस्तीनियों के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है और वे सड़कों और अन्य बाहरी इलाकों में डेरा डाले हुए हैं, जहां वे तंबू और अस्थायी आश्रय बनाते हैं।
गाजा में सभी दूरसंचार सेवाएं सोमवार शाम को बंद कर दी गईं और सहायता संगठनों को डर है कि संचार की कमी से "जीवन रक्षक सहायता" के प्रावधान में और बाधा आएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined