दुनिया

दक्षिण कोरियाः मार्शल लॉ विवाद की आंच सेना पर आई, कथित भूमिका के लिए 17 जनरल जांच के घेरे में

सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पार्क अन-सू, जिन्हें मार्शल लॉ कमांडर नियुक्त किया गया था, जांच के दायरे में आने वाले एकमात्र चार सितारा जनरल हैं। इसके अलावा सूची में तीन, दो और एक सितारा जनरल, कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर भी शामिल हैं।

दक्षिण कोरियाः मार्शल लॉ विवाद की आंच सेना पर आई, कथित भूमिका के लिए 17 जनरल जांच के घेरे में
दक्षिण कोरियाः मार्शल लॉ विवाद की आंच सेना पर आई, कथित भूमिका के लिए 17 जनरल जांच के घेरे में फोटोः IANS

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल की ओर से बीते साल 3 दिसंबर को देश में मार्शल लॉ लागू करने की नाकाम कोशिश से उठे विवाद के घेरे में सेना आ गई है। इसमें शामिल होने के आरोप में 30 सैन्य सेवा अधिकारी जांच के घरे में हैं, जिनमें 17 जनरलों और 13 फील्ड ग्रेड अधिकारी शामिल हैं।

Published: undefined

एक सांसद ने बुधवार को रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। अधिकारियों ने अब तक 17 जनरलों और 13 फील्ड ग्रेड अधिकारियों को सूचित किया है कि वे यून की अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के संबंध में जांच के दायरे में हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के प्रतिनिधि आह्न ग्यू-बैक को सौंपी गई मंत्रालय की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Published: undefined

सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल पार्क अन-सू, जिन्हें मार्शल लॉ कमांडर नियुक्त किया गया था, सर्वोच्च रैंक वाले सेवा सदस्य हैं और जांच के दायरे में आने वाले एकमात्र चार सितारा जनरल हैं। इसके अलावा सूची में तीन, दो और एक सितारा जनरल, कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर भी शामिल हैं। राष्ट्रपति यून ने 03 दिसंबर की रात को दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ की घोषणा की थी, लेकिन संसद द्वारा इसके खिलाफ मतदान किए जाने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था।

Published: undefined

देश में मार्शल लॉ कुछ घंटों के लिए ही लागू रहा, लेकिन चंद घटों के लिए लागू हुए मार्शल लॉ ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया। नेशनल असेंबली राष्ट्रपति यून और उनकी जगह लेने वाले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है। उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक कार्यवाहक राष्ट्रपति और कार्यवाहक प्रधानमंत्री दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined