दुनिया

स्पेन ने अमेरिका को दिया झटका, 10 से ज्यादा एयरक्राफ्ट लौटाए, कहा- हमारे यहां से ईरान पर हमला नहीं करने देंगे

रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा कि दक्षिणी स्पेन में रोटा और मोरोन अड्डों से किसी भी प्रकार की सहायता बिल्कुल नहीं दी गई। स्पेन अमेरिका के साथ इन अड्डों को साझा करता है, लेकिन इनकी कमान स्पेन के हाथों में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हट रहा। इसी बीच स्पेन ने अमेरिका को साफ संदेश दिया है कि उसके सैन्य अड्डों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए नहीं किया जा सकता।

स्पेन के मोरोन और रोटा स्थित संयुक्त सैन्य अड्डे अमेरिका के साथ समझौते के तहत संचालित होते हैं, लेकिन वे स्पेन की संप्रभुता के अधीन हैं। स्पेन की सख्त चेतावनी के बाद इन अड्डों से अमेरिकी विमानों की गतिविधि तेज देखी गई।

Published: undefined

स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुएल अल्बारेस ने स्पष्ट किया कि स्पेन अपने उन अड्डों को, जो अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से संचालित होते हैं, ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने दोहराया कि इन अड्डों का उपयोग किसी भी ऐसी सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं किया जाएगा जो अमेरिका के साथ हुए समझौते या संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप न हो।

Published: undefined

ब्रिटेन ने भी शुरुआत में अपने सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार किया था, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ‘कलेक्टिव सेल्फ डिफेंस’ के आधार पर इसकी मंजूरी दे दी।

स्पेन का यह रुख प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की उस कड़ी आलोचना के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने अमेरिका-इजरायल की ईरान में की गई कार्रवाई की निंदा की थी। विश्लेषकों का मानना है कि स्पेन का यह कदम उसे क्षेत्रीय राजनीति में अलग स्थिति में खड़ा करता है और इससे वॉशिंगटन के साथ उसके संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined