दुनिया

जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी

बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई गई थी। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी।

जापान में भूकंप के तेज झटके
जापान में भूकंप के तेज झटके Ians

जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के मियाज़ाकी प्रांत और अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई।

 समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि कोच्चि, मियाज़ाकी, एहिमे, ओइता और कागोशिमा प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

पहले जेएमए ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 4:43 बजे आया। भूकंप की तीव्रता मियाज़ाकी प्रांत के पास जापानी भूकंपीय तीव्रता 6 से कम थी।

बाद में इसकी तीव्रता संशोधित कर 7.1 कर दी गई। भूकंप में किसी भी प्रकार की जान हानि या भारी विनाश की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई गई थी। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी। लेकिन, भूकंप के झटकों के बाद लोग सहम गए थे और घरों से निकल कर सड़क पर आ गए थे।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, "भूकंप की गहराई का केंद्र 90 किलोमीटर था। जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब आया था।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो