दुनिया

अफगानिस्तान: काबुल में हुए आत्मघाती हमले में 48 लोगों की मौत, 112 घायल

अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर को संसदीय और जिला परिषद का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर लेकर 14 अप्रैल से शुरू हुई मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के बाद से अब तक 2 पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  अफगानिस्तान के काबुल में आत्मघाती हमला

अफगानिस्तान के काबुल में हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। वहीं इस हमले में 112 लोग घायल हुए हैं। मतदाता पंजीकरण स्थल पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को कतार में लगी भीड़ के बीच में उड़ा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, काबुल के काला-ए-नजीर इलाके में स्थित एक स्कूल के पास यह विस्फोट हुआ है।

मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर को संसदीय और जिला परिषद का चुनाव होना है। इसी को लेकर 14 अप्रैल से काबुल में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। जब से मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से 2 पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है और 3 चुनाव अधिकारियों समेत 5 लोगों को अगवा किया जा चुका है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Apr 2018, 6:44 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल