दुनिया

अफगानिस्तानः काबुल के स्कूल में आत्मघाती हमला, 46 लड़कियों समेत 53 की मौत, हाजरा बाहुल्य इलाका बना निशाना

पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर पुल-ए-सुख्ता इलाके के पास एक स्कूल में यह आत्मघाती धमाका हुआ है। विस्फोट काबुल के समय के अनुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ। काफी जोरदार धमाके बाद स्कूल और आसपास चीख-पुकार मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में भीषण आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 46 लड़कियों समेत कुल 53 लोगों की मौत हो गई है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। धमाके की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मिल रही जानकारी के अनुसार, पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर पुल-ए-सुख्ता इलाके के पास एक स्कूल में यह आत्मघाती धमाका हुआ है। यह धमाका काफी भीषण बताया जा रहा है। विस्फोट काबुल के समय के अनुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ। काफी जोरदार हुए एक धमाके बाद स्कूल और आसपास चीख-पुकार मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि शहीद मजारी इलाका हजारा आबादी वाला इलाका है और यह धमाका इसी इलाके में हुआ है। तालिबान के अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं धमाके के बाद कई एजेंसियां अलर्ट पर हो गई हैं।

गौरतलब है कि इस धमाके से पहले शुक्रवार को हजारा के पड़ोस में एक कॉलेज में भी भीषण बम विस्फोट हुआ था। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आज ही उसके बारे में बताते हुए कहा था कि काज एजुकेशनल सेंटर में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है और यह अभी और बढ़ सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो