दुनिया

एक नई रिपोर्ट में मंकीपॉक्स को लेकर हैरान करने वाला दावा, कभी खत्म नहीं होगी यह बीमारी!

मंकीपॉक्स के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंकीपॉक्स को कभी खत्म नहीं किया जा सकता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मंकीपॉक्स के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंकीपॉक्स को कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि संक्रमण के मामले व्यापक तौर पर सामने आ रहे हैं और पालतू जानवरों से भी यह वायरस फैल रहा है।

Published: 28 May 2022, 6:00 PM IST

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मंकीपॉक्स अब यूके और यूरोप में स्थानिक हो सकता है। प्रमुख विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आमतौर पर अफ्रीका के क्षेत्रों तक सीमित यह वायरस धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल सकता है।

Published: 28 May 2022, 6:00 PM IST

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एडम कुचास्र्की ने कहा कि कुछ जगहों पर मंकीपॉक्स मामलों को समाप्त नहीं किया जा सकता और यह सबसे बड़ा खतरा है।


Published: 28 May 2022, 6:00 PM IST

इसी खतरे को भांपते हुए यूरोपीय संघ की स्वास्थ्य टीम मंकीपॉक्स से ग्रसित सभी हैम्स्टर, गेरबिल और गिनी सूअरों की हत्या पर विचार कर रही हैं।

Published: 28 May 2022, 6:00 PM IST

शुक्रवार को, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मंकीपॉक्स का वायरस 20 से अधिक देशों में फैल गया है। लगभग 200 पुष्टि मामले और 100 से अधिक संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 28 May 2022, 6:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 28 May 2022, 6:00 PM IST