दुनिया

तालिबान सरकार ने अपनी नीति का किया ऐलान, बताया- किस नियमों और कानून से चलेगा अफगानिस्तान

तालिबान के धार्मिक नेता मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा ने अफगानिस्तान के नए मंत्रिमंडल की घोषणा के कुछ घंटे बाद एक बयान जारी कर कहा कि नया मंत्रिमंडल तुरंत अपना काम शुरू कर देगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

तालिबान के धार्मिक नेता मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा ने अफगानिस्तान के नए मंत्रिमंडल की घोषणा के कुछ घंटे बाद एक बयान जारी कर कहा कि नया मंत्रिमंडल तुरंत अपना काम शुरू कर देगा।

अखुंदजादा ने कहा, इस्लामिक अमीरात के अधिकारियों द्वारा देश के मामलों को नियंत्रित करने और चलाने के लिए एक कार्यवाहक और प्रतिबद्ध कैबिनेट की घोषणा की गई है, जो जल्द से जल्द काम करना शुरू कर देगा। मैं सभी देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार इस्लामी नियमों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेगी और देश में शरिया कानून, देश के सर्वोच्च हितों की रक्षा करना, अफगानिस्तान की सीमाओं को सुरक्षित करना और स्थायी शांति, समृद्धि और विकास सुनिश्चित करना मुकम्मल करेंगे।


बयान में यह भी कहा गया है कि नई सरकार मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
बयान में कहा गया है, इस्लामिक अमीरात इस्लाम के पवित्र धर्म की मांगों के ढांचे के भीतर मानवाधिकारों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के साथ-साथ वंचित समूहों के अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीर और प्रभावी कदम उठाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?