दुनिया

कल अफगानिस्तान में सरकार बनाएगा तालिबान, जुमे की नमाज के बाद हो सकता है ऐलान

तालिबान ने इस हफ्ते अमेरिकी सेना की वापसी से पहले ही 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर कब्जा करने के साथ अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया था। अब तालिबानी नेता देश को चलाने के लिए वहां सरकार गठन की कोशिश में लगे हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लेने और अमेरिका के वहां से निकल जाने के बाद अब तालिबान देश में नई सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खबर है कि तालिबान कल शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश में नई सरकार के गठन का ऐलान करेगा। चर्चा है कि तालिबान के सर्वोच्च नेता हिब्तुल्लाह अखुंदजादा ही देश का नेतृत्व करेंगे।

हालांकि, सरकार का स्वरुप क्या होगा और नेतृत्व कौन करेगा इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन चर्चा है कि तालिबान के सर्वोच्च नेता हिब्तुल्लाह अखुंदजादा ही देश के सुप्रीम लीडर होंगे और सरकार का स्वरुप ईरान की व्यवस्था से मिलता जुलता होगा, जिसमें कि एक सुप्रीम लीडर होगा और उसके अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य सभी पद आएंगे। पिछले हफ्ते तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे।

तालिबान ने इस हफ्ते अमेरिकी सेना की वापसी से पहले ही 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर कब्जा करने के साथ पूरे अफगानिस्तान को अपने नियंत्रण में ले लिया था। अब तालिबानी नेता देश को चलाने के लिए वहां सरकार गठन पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही तालिबान के कई पदाधिकारी अन्य देशों के साथ भविष्य में संबंध को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

हालांकि यह भी सच है कि तालिबान अब एक ऐसे राष्ट्र पर शासन करने जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है क्योंकि देश की आर्थिक हालात बेहद खस्ता है। ऐसे में तालिबान भी अंतरराष्ट्रीय दाताओं और निवेशकों से संबंध अच्छे रखना चाहता है। इसके लिए तालिबान ने उन सभी विदेशियों के निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग देने का वादा किया है, जो एयरलिफ्ट के दौरान नहीं निकल सके थे। काबुल एयरपोर्ट को फिर से शुरू करने के लिए तुर्की और कतर से बातचीत जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?