दुनिया

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की आज शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

बांग्लादेश में तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होने वाले समारोह में भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए 13वें आम चुनाव में निर्णायक जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान आज देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। 60 वर्षीय तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं।

इस बार शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से अलग अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। सामान्यतः यह कार्यक्रम राजभवन (बांगभवन) में होता है, लेकिन इस बार संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजन रखा गया है।

Published: undefined

साउथ प्लाजा में होगा शपथ समारोह

सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश समाचार सेवा (BSS) के अनुसार, राष्ट्रपति मोहमम्मद शाहबुद्दीन मंगलवार दोपहर जाटिया सांग्सद (राष्ट्रीय संसद) परिसर के साउथ प्लाजा में नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला के मुताबिक, सुबह 10 बजे सांसदों को पहले साउथ प्लाजा में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 11:30 बजे संसद भवन में बीएनपी की संसदीय पार्टी की बैठक होगी, जिसमें औपचारिक रूप से संसदीय दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य सलाह उद्दीन अहमद ने स्पष्ट किया है कि बहुमत वाली पार्टी के नेता के रूप में तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद संभालेंगे।

Published: undefined

भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि होंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भाग लेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिश्र और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी शामिल होने की संभावना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी समारोह में भागीदारी रहेगी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, तुर्की के अंडर सेक्रेटरी बेरिस एकिंसी और श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Published: undefined

राजनीतिक संकट के बीच हुआ चुनाव

बांग्लादेश में 13वां आम चुनाव 12 फरवरी को राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा चुनौतियों के माहौल में संपन्न हुआ। यह स्थिति तब बनी जब अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की 15 साल पुरानी सरकार सत्ता से बाहर हो गई। इसके बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए।

इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 59.44 प्रतिशत मतदाता मतदान के लिए पहुंचे।

Published: undefined

बीएनपी को स्पष्ट बहुमत

बांग्लादेश चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 297 सीटों में से बीएनपी ने 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं दक्षिणपंथी दल जमात ए इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

जीत के बाद तारिक रहमान ने राजनीतिक परंपरा निभाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुलाकात की। उन्होंने जमात ए इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम के घर जाकर उन्हें बधाई दी और सौहार्दपूर्ण बातचीत की।

Published: undefined

1991 के बाद पहले पुरुष प्रधानमंत्री

तारिक रहमान पहली बार प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। वे 1991 के बाद देश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री होंगे। वे मौजूदा अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस की जगह लेंगे। यूनुस के कार्यकाल में ढाका और नई दिल्ली के बीच रिश्तों में तनाव देखने को मिला था।

Published: undefined

तारिक रहमान की चुनौतियां

नई सरकार के सामने राजनीतिक स्थिरता बहाल करने, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को संतुलित करने जैसी अहम चुनौतियां होंगी। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर रहेगी कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined