दुनिया

ब्रिटेन की संसद में गूंजा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या का मुद्दा, सांसद बॉब ब्लैकमैन ने सरकार से पूछा सवाल

ब्रिटेन के सांसद ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का जिक्र किया, जहां सड़कों पर हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनके घरों और मंदिरों में आग लगाई जा रही है और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भी ऐसी ही हिंसा हो रही है।

ब्रिटेन की संसद में गूंजा  बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या का मुद्दा
ब्रिटेन की संसद में गूंजा  बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या का मुद्दा 

यूनाइटेड किंगडम कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और सांसद बॉब ब्लैकमैन ने बांग्लादेश के मौजूदा खराब हालात पर गहरी चिंता जाहिर की है। यूनुस की अंतरिम सरकार में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। 

ब्रिटेन के सांसद ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का जिक्र किया, जहां सड़कों पर हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनके घरों और मंदिरों में आग लगाई जा रही है और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ भी ऐसी ही हिंसा हो रही है।

हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि छुट्टी से पहले एडजर्नमेंट डिबेट में मैंने बांग्लादेश के हालात पर सवाल उठाए और हाउस के लीडर ने बिल्कुल सही तरीके से वहां की खतरनाक स्थिति के बारे में विदेश सचिव को लिखा।

ब्रिटिश सांसद ने चेतावनी दी कि बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव लोकतांत्रिक चिंताओं के बीच हो रहे हैं, जिसमें बड़े राजनीतिक दल अवामी लीग को हिस्सा लेने से बैन कर दिया गया, जबकि ओपिनियन पोल में उसे लगभग 30 फीसदी वोट मिले हैं। इसी तरह, इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक रेफरेंडम की मांग की है जिससे बांग्लादेश का संविधान हमेशा के लिए बदल जाएगा।”

ब्लैकमैन ने अगले हफ्ते ब्रिटेन के विदेश सचिव से एक बयान की भी मांग की जिसमें बताया जाए कि ब्रिटेन सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएगी और साउथ एशियन देश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और सबको साथ लेकर चलने वाले चुनाव पक्के करने के लिए क्या कदम उठाएगी।

अपने संयुक्त बयान में, अलग-अलग दलों के ब्रिटिश सांसदों (जिनमें बॉब ब्लैकमैन, जिम शैनन, जस अठवाल और क्रिस लॉ शामिल थे) ने जोर दिया कि अंतरिम सरकार को बांग्लादेशी वोटरों पर ऐसी रोक नहीं लगानी चाहिए थी और चेतावनी दी कि बड़ी राजनीतिक दलों को छोड़कर किसी भी चुनाव को लोकतांत्रिक नहीं माना जा सकता।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली