दुनिया

गाजा में हालात भयावह! संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी की प्रमुख बोलीं- महिलाएं और बच्चे हो रहे भुखमरी का शिकार

विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैकेन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि गाजा में भुखमरी जारी है। उन्होंने कहा कि मैंने गाजा में भुखमरी से जूझ रही माताओं और बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और पूरी स्थिति खुद देखी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी की प्रमुख सिंडी मैकेन ने कहा कि इस सप्ताह गाजा की उनकी यात्रा के दौरान यह ‘‘बहुत स्पष्ट’’ था कि फलस्तीनी क्षेत्र में पर्याप्त भोजन नहीं है तथा उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से और अधिक सहायता की तत्काल जरूरत पर चर्चा की।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने पिछले सप्ताह कहा था कि गाजा पट्टी का सबसे बड़ा शहर अकाल की चपेट में है और यदि युद्धविराम नहीं हुआ या मानवीय सहायता पर प्रतिबंध समाप्त नहीं किए गए तो यह पूरे क्षेत्र में फैल सकता है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैकेन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि गाजा में भुखमरी जारी है। उन्होंने कहा, "मैंने गाजा में भुखमरी से जूझ रही माताओं और बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और पूरी स्थिति खुद देखी।"

मैकेन ने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें और अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करना होगा। हमारे काफिलों के लिए सुरक्षा और वहां तक पहुंचना जरूरी है।"

आंकड़े क्या कहते हैं?

आंकड़ों में यह पुष्टि हुई है कि गाजा सिटी में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग अकाल की जद में हैं, और यह संकट सितंबर तक व्यापक रूप ले सकता है। गाजा की हालत "ब्रेकिंग पॉइंट" पर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला