दुनिया

अमेरिका में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतंकवादी हमले की साजिश थी, FBI ने ऐसे किया नाकाम

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने गोपनीय रूप से काम कर रहे (अंडरकवर) एफबीआई कर्मचारी को हमले की साजिश के बारे में बताया था। एफबीआई कर्मचारी अपनी असल पहचान छुपाकर आरोपी का भरोसेमंद दोस्त बनकर रह रहा था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर उत्तरी कैरोलाइना में एक दुकान और फास्ट-फूड रेस्तरां पर संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। एफबीआई ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने इस संबंध में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी इस्लामिक स्टेट समूह की विचारधारा से प्रेरित है।

संदिग्ध की पहचान क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट के रूप में हुई है। उस पर एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सामग्री मुहैया कराने का प्रयास करने का आरोप है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने गोपनीय रूप से काम कर रहे (अंडरकवर) एफबीआई कर्मचारी को हमले की साजिश के बारे में बताया था। एफबीआई कर्मचारी अपनी असल पहचान छुपाकर आरोपी का भरोसेमंद दोस्त बनकर रह रहा था।

स्टर्डिवेंट ने एफबीआई कर्मचारी को चाकू और हथौड़े से लोगों पर हमला करने की अपनी साजिश के बारे में जानकारी दी थी।

पश्चिमी उत्तरी कैरोलाइना के अमेरिकी अटॉर्नी रसेल फर्ग्यूसन ने कहा कि एफबीआई को इस बात की चिंता थी कि स्टर्डिवेंट नए साल की पूर्व संध्या से पहले हमला करने प्रयास कर सकता है इसलिए उन्होंने क्रिसमस सहित कई दिनों तक उस पर लगातार नजर रखी।

स्टर्डिवेंट को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को संघीय अदालत में पेशी के बाद से वह हिरासत में है। मामले में अगली सुनवाई सात जनवरी को निर्धारित की गई है।

एफबीआई के विशेष प्रभारी एजेंट जेम्स बार्नेकल ने पत्रकारों को बताया कि जांच अधिकारियों को स्टर्डिवेंट के घर की तलाशी और फोन की जांच में एक ऐसा घोषणापत्र मिला है जिसमें हमले की साजिश का विवरण है।

बार्नेकल ने कहा, ‘‘वह खुद की कुर्बानी देने को तैयार था।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव मिला, 9 हुई मृतकों की संख्या, एक की तलाश जारी

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश में फिर मॉनसून सक्रिय, ऊना-चंबा-कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

  • ,
  • बारिश ने प्रयागराज की जलनिकासी व्यवस्था की खोली पोल, कई इलाकों में जलभराव, जॉर्ज टाउन थाने तक पहुंचा नाले का पानी

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार