दुनिया

पाकिस्तान में हजारों वेबसाइट और सिम कार्ड बंद, इनके जरिए खेला जा रहा था एक खतरनाक खेल

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण (नाक्टा) ने समिति को बताया कि उसे नफरत भरे संदेश फैलाने वाली 17116 वेबसाइट के खिलाफ शिकायतें मिलीं। 2273 वेबसाइट को हेट मैटेरियल, 1943 को हेट स्पीच और 68 वेबसाइट को आतंकवाद से संबंध के कारण ब्लॉक किया गया।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

पाकिस्तानी संसद की रक्षा मामलों की स्थाई समिति को बताया गया है कि अधिकारियों ने देश में हजारों वेबसाइट और गैर प्रमाणित सिम कॉर्डो को ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण (नाक्टा) ने समिति को बताया कि उसे नफरत भरे संदेश फैलाने वाली 17116 वेबसाइट के खिलाफ शिकायतें मिलीं। 2273 वेबसाइट को हेट मैटेरियल, 1943 को हेट स्पीच और 68 वेबसाइट को आतंकवाद से संबंध के कारण ब्लॉक किया गया।

इसके साथ ही नाक्टा ने नौ लाख इक्यासी हजार गैर प्रमाणित सिम भी बंद किए हैं।

समिति को सूचना मंत्रालय ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) देश में साइबर अपराध से निपटती है जबकि पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) उस सामग्री की जांच करती है जिसे डिलिट करने की जरूरत महसूस की जाती है।

पीटीए चेयरमैन ने सांसदों से कहा कि जब उसके संज्ञान में कोई अपमानजक विषयवस्तु को लाया जाता है तो पीटीए कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अधिकांश सामग्रियां पाकिस्तान के बाहर से, विदेश से पोस्ट की जाती हैं और इन साइटों को ब्लॉक कर दिया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Oct 2019, 10:23 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?