दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

आईआरजीसी ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह जहाजों को नियमों का उल्लंघन कर बारूदी सुरंगों वाले मार्ग से गुजरने के लिए प्रेरित कर रहा है। साथ ही आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने दो घुसपैठ करने वाले मानव रहित लड़ाकू ड्रोन को बिना किसी नुकसान के नीचे उतार लिया।

होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह
होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह फाइल फोटो: IANS

होर्मुज से गुजरते समय दो सुपरटैंकरों समेत तीन जहाजों में आग लग गई

एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई

अमेरिका जहाजों को नियमों का उल्लंघन कर गुजरने के लिए प्रेरित कर रहा है

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में स्थित एक 'अवैध और अनधिकृत' मार्ग से गुजरते समय पिछली रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो सुपरटैंकरों समेत तीन जहाजों में आग लग गई।

एक तेल टैंकर बारूदी सुरंगों से टकरा गया

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा कि एक घटना में एक तेल टैंकर कथित तौर पर नौसैनिक बारूदी सुरंगों (माइंस) से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह टैंकर उस समय कथित 'अवैध' मार्ग से गुजर रहा था। दूसरी घटना में उसी मार्ग से जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा एक अन्य तेल टैंकर पूर्वी हिस्से में आग लगने के बाद रुक गया।

आग बुझाने के लिए पहुंचे एक टगबोट में भी आग लगी

बयान के अनुसार, आग बुझाने में मदद के लिए पहुंचे एक टगबोट में भी आग लग गई। इसके साथ ही आईआरजीसी ने दावा किया कि उसकी नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध इकाई ने एक अलग अभियान में दो 'घुसपैठ करने वाले' कम लागत वाले मानव रहित लड़ाकू ड्रोन पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें बिना किसी नुकसान के नीचे उतार लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईआरजीसी ने अमेरिकी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जहाजों को नियमों का उल्लंघन कर बारूदी सुरंगों वाले मार्ग से गुजरने के लिए प्रेरित कर रही है। आईआरजीसी का कहना है कि इससे अमेरिकी करदाताओं और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगियों पर बहुत भारी बीमा लागत का बोझ पड़ रहा है।

डेमोक्रेट नेता ने ईरान युद्ध खत्म करने का दिया संकेत

इसी बीच, अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बुधवार को कहा कि "हम ईरान के साथ युद्ध खत्म करने जा रहे हैं।" इस मुद्दे पर उन्हें कुछ रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिलेगा। वॉशिंगटन डीसी स्थित डेमोक्रेटिक सेनेटरियल कैंपेन कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शूमर ने कहा, "हम युद्ध खत्म करने जा रहे हैं। कुछ रिपब्लिकन भी इस प्रयास में हमारे साथ जुड़ चुके हैं।"

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में ट्रंप की बड़ी हार

शूमर ने कहा कि अमेरिका के संस्थापकों ने बजट की शक्ति को ऐसे राष्ट्रपति को रोकने के साधन के रूप में रखा था, जो अमेरिकी जनता की सहमति के बिना युद्ध करता है। शूमर का बयान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के मतदान के कुछ घंटों बाद आया। शुरुआती अनुमानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल करने की संभावना जताई गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली