दुनिया

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए फिर से ये देश लगाएगा लॉकडाउन, बिगड़ रहे हालात

बांग्लादेशी सरकार के मीडिया सेल के संयोजक हबीबुर रहमान खान ने कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर बांग्लादेश के हिस्सों में लॉकडाउन लगाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। यह निर्णय बांग्लादेश द्वारा पिछले महीने के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन को हटा लेने के लगभग एक सप्ताह बाद आया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार ने राजधानी ढाका और देश में अन्य जगहों पर क्षेत्रवार तरीके से फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हबीबुर रहमान खान, जो कोविड-19 पर बांग्लादेशी सरकार के मीडिया सेल के संयोजक भी हैं, ने शनिवार को कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर बांग्लादेश के हिस्सों में लॉकडाउन लगाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। यह निर्णय बांग्लादेश द्वारा पिछले महीने के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन को हटा लेने के लगभग एक सप्ताह बाद आया है।

उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के केंद्र ढाका में इंफेक्शन क्लस्टर और हॉटस्पॉट की पहचान करके लॉकडाउन को शुरू में इस शहर में सीमित पैमाने पर लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि धीरे-धीरे, हम देश में और जगहों, शहरों और कस्बों में लॉकडाउन लगाने के लिए कदम उठाएंगे। आठ मार्च के बाद से, वायरस लगभग हर बांग्लादेशी जिले में फैल गया है और 846 मौतों के साथ मामलों की संख्या बढ़कर 63,026 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: यूपी: ‘करोड़पति फर्जीवाड़े’ के खेल में कई और हो सकती हैं ‘अनामिका’, जांच हुए तो होंगे चौंकाने वाले खुलासे

केजरीवाल ने दिल्ली के बॉर्डर तो खोले, लेकिन प्राइवेट-सरकारी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वालों का ही होगा इलाज

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब